
*नई दिल्ली :* दो महिलाओं ने आपसी सहमति से एक ही लड़के से शादी कर ली. दोनों पक्की दोस्त हैं और शादी के बाद भी हमेशा साथ रहना चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने ये तरकीब निकाली. दोनों ने बारी-बारी से एक ही शख्स से शादी कर ली. शादी के बाद अब वे एक ही घर में रहती हैं.

दोनों सहेलियां पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली हैं. एक का नाम शहनाज है और दूसरी का नाम नूर है. दोनों ने एजाज नाम के शख्स से शादी की हुई है. एजाज पेशे से दर्जी हैं.

यूट्यूब चैनल से बातचीत में शहनाज कहती हैं कि पहले उनकी शादी एजाज से हुई थी. शादी के बाद वो अपनी सहेली नूर से दूर हो गईं. हालांकि, नूर अक्सर उनके घर आया-जाया करती थीं.
ऐसे में नूर ने शहनाज के पति से शादी करने का मन बना लिया. इसके पीछे का मकसद था कि वो शहनाज के साथ एक ही घर में रह सकें और उनकी दूरियां खत्म हो जाएं. शहनाज को नूर का प्लान पसंद आ गया और उन्होंने पति एजाज से उसे शादी की मंजूरी दे दी.
इस तरह दो महिलाओं ने एक ही शख्स से शादी कर ली. अभी शहनाज के दो बच्चे हैं, जबकि नूर का एक बच्चा है. ये पूरी फैमिली एक ही घर में साथ-साथ रहती है.
आपसी तालमेल की बात पर शहनाज कहती हैं कि मेरी लड़ाई एजाज से हो सकती है लेकिन नूर से कभी नहीं. क्योंकि मैं खुद नूर को अपने घर लेकर आई हूं. वहीं नूर का कहना है कि शहनाज से उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं रहती है. हम तीनों ही अपनी लाइफ में खुश हैं. पति एजाज भी दोनों पत्नियों संग हंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
