• Fri. Mar 13th, 2026

पुटकी बलिहारी क्षेत्र में गोपाली चौक कोलियरी में संचालित खेमका आउटसोर्सिंग द्वारा मनमानी, नही रखी जा रही है मज़दूरों के सुरक्षा का ख्याल*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 10, 2022

 

केंदुआ: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पुटकी बलिहारी क्षेत्र अंतर्गत गोपाली चौक कोलियरी में संचालित खेमका आउटसोर्सिंग कंपनी के अग्नि प्रभावित उत्खनन स्थल में इन दिनों चल रहे दो पोकलेन मशीन का एसी खराब होने के बावजूद भी इस भीषण गर्मी में ऑपरेटरों से कंपनी प्रबंधन द्वारा जबरन उसे चलवाई जा रही है।

ज्ञातव्य हो कि गोपाली चक में संचालित आउटसोर्सिंग द्वारा खुली खदान चलाई जा रही है जहां हवा का झोंका के कारण अग्नि प्रभावित काफी जोरों पर है ऐसी परिस्थिति में उत्खनन स्थल पर परिचालन होने वाले वाहनों में एसी चालू रखने की सख्त जरूरत है परंतु यहां दो पोकलेन मशीन वाहनों की लोडिंग में कार्यरत हैं जिसके एसी विगत माह से खराब पड़ी हुई है ऑपरेटरों द्वारा आप रेट करते समय काफी गर्मी से परेशान होकर उन्हें मशीन का गेट खोलकर चलाना पड़ रहा है।

वैसे भी यह क्षेत्र काफी अग्नि प्रभावित और जहरीले गैस से भरा हुआ है कई स्थानों पर गैस का रिसाव होते दिख रहे हैं कोई भी वाहन चालक यदि वाहन का गेट और शीशा बंद कर ऑपरेट ना करें तो 8 घंटे की ड्यूटी के दौरान उनकी बेहोशी हालत होने से इनकार नहीं किया जा सकता है एवं खनन स्थल पर रिसाव होने वाले जहरीले गैस काफी खतरनाक और जानलेवा है।

सूत्र बताते हैं कि इस आउटसोर्सिंग कंपनी में वाहनों के रखरखाव की व्यवस्था काफी लचर है किसीभी वाहन चालकों द्वारा वाहन में किसी प्रकार की खराबी की शिकायत करने पर मेंटेनेंस इंचार्ज एवं प्रबंधन द्वारा उन्हें कार्य से हटा देने की दौस दी जाती है पिछले माह कंपनी में ऐसा ही एक वाकया हुआ है जिसमें लगभग चार पांच लोगों को कंपनी से हटा दी गई है जो पुनः कंपनी में कार्य करने के लिए आउटसोर्सिंग कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।

इस कदर कार्यरत लोग उत्खनन स्थल पर अपनी जान जोखिम में डालकर यहां कार्य करने को मजबूर हैं इस संदर्भ में बीसीसीएल प्रबंधन या डीजीएमएस रेंज वन के लोगों ने कभी इसकी सुधि नहीं ली है जिससे इस आउटसोर्सिंग प्रबंधन की मनमानी काफी चरम पर है और यहां मजदूरों का शोषण जारी है इस मामले को लेकर गोपाली चक कोलियरी क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *