
*जलसहिया ने प्रखंड विकाश पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।*

केरेडारी प्रखंड परिसर में शुक्रवार को जल सहिया ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जलसहिया ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष रखा। जिसमें मुख्य रुप से झारखंड द्वारा घोषणा पत्र के आलोक में जल सहिया को न्यूनतम मजदूरी 13084 लागू कर 29 माह का बकाया मानदेय भुगतान करने, जल सहिया का सेवा नियमावली तैयार करने, जलसहिया का पोशाक साल में तीन बार देने को लागू करने, जल सहिया को पांच लाख रुपए का बीमा लागू करने एवं अनुकंपा लाभ की व्यवस्था करने, नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत महिला की छटनी पर रोक लगाने एवं छटनीग्रस्त महिला को सेवा में वापस लेने, शौचालय का प्रोत्साहन राशि अविलंब भुगतान करने की मांग शामिल है।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी केरेडारी किस्टो कुमार बेसरा को अपनी मांग पत्र सौंपा। मौके पर जलसहिया संघ के जिला सचिव सह प्रदेश महासचिव जयंती कुमारी, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, प्रखंड सचिव चंपा देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष सावित्री देवी, प्रखंड के सभी जलसाहिया मौजूद थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
