• Fri. Mar 6th, 2026

हजारीबाग के उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए किया मासिक पत्रकार सम्मेलन,दी योजनाओं की जानकारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 10, 2022

 

हज़ारीबाग: मनरेगा:मनरेगा अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में पूर्व के योजनाओं सहित कुल 68854 योजनाओं पर क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें अबतक 35728 योजनाओं को पूर्ण करते हुए 40 करोड़ 68 लाख रूपये व्यय किया गया है।

वर्ष 2022-23 में अब तक 15 लाख 83 हजार 407 मानव दिवस/रोजगार का सृजन किया गया है जिसमें 7 लाख 45 हजार 653 महिलाओं द्वारा, 2 लाख 10 हजार एससी परिवारांे द्वारा तथा एसटी परिवारों द्वारा 94 हजार 420 मानव दिवस/रोजगार का सृजन किया गया है।
ऽ वर्तमान वित्तीय वर्ष में अबतक 118 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराया गया है।
ऽ मुख्यमंत्री पशुधन योजना अन्तर्गत मनरेगा एवं पशुपालन विभाग द्वारा 397 पशु शेड अब तक लिए गए है जिसमें 150 पूर्ण कर लिए गए हैं।

ऽ मनरेगा योजना के तहजत 14 प्रखण्ड में 132 एकड़ में मनरेगा पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त पार्क में एक ही जगह मनरेगा के विभिन्न योजनाओं जैसे – डोभा, कुआं, मेढ़बंदी, शेड, बागवानी, टीसीबी, शोकपिट, शौचालय, इत्यादि का निर्माण किया जा रहा है।

बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत सभी प्रखण्डों में कुल 638 एकड़ में 801 लाभुक के द्वारा फलदार पौधे (आम, अमरूद, नीबू, लीची, बैर, कटहल, सहजन इत्यादि) लगाए जा रहे हैं। अब तक कुल 55 हजार 343 पौधे लगाए जा चुके हैं।

मनरेगा एवं समाज कल्याण अभिषरण से 181 आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 134 आंगनबाड़ी को पूर्ण कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण:
योजना अन्तर्गत वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक हजारीबाग जिले में कुल 54653 आवासों की स्वीकृति देते हुए कुल 43796 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है, पूर्णता का प्रतिशत 80.23 है।
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना:
वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक हजारीबाग जिले में कुल 1658 आवासों को स्वीकृति देते हुए कुल 1512 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है, पूर्णता प्रतिशत 91.19 है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में कुल भौतिक लक्ष्य 677 के विरूद्ध 184 आवासों की स्वीकृति देेते हुए आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है।
श्याम प्रसाद मुखर्जी मिशन:-
हजारीबाग जिला के बरही प्रखण्ड अन्तर्गत गौरिया करमा कलस्टर के 6 पंचायत में सीजीएफ मद से कुल 34 योजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें सीजीएफ मद अन्तर्गत 10 योजना को पूर्ण करा लिया गया है शेष 24 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। सीजीएफ मद मंे चल रही योजनाओं का लक्ष्य 30 करोड़ के विरूद्ध 12.85 करोड़ रूप्ये का व्यय किया गया है। जिसका प्रतिशत 42.84% है। सीजीएफ मद में अबतक 13 करोड़ रूपये ही उपलब्ध कराया गया है।

Convergence के तहत कुल 49 योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए 32 योजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है शेष 17 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। Convergence मद अन्तर्गत चल रही योजनाओं का लक्ष्य 154.19 करोड़ के विरूद्ध 129.82 करोड़ व्यय की गई है। जिसका प्रतिशत 84.29% है।
कुल योजनाओं का जियोटैगिंग 92% किया जा चुका है। रूर्बन मिशन अन्तर्गत राज्य स्तर पर हजारीबाग का स्थान पांचवां है।
अमृत सरोवर योजना
केंद्र सरकार की पर्यावरण संरक्षण और वर्षा जल संचयन की महत्वाकांक्षी परियोजना अमृत सरोवर योजना के तहत प्रत्येक जिला के चिन्हित स्थानों पर एक एकड़ क्षेत्रफल वाले तालाबों का निर्माण/जीर्णोद्धार करने निर्णय किया गया है। इनमें से अधिकांश जगहों पर नये तालाबों को बनाया जाना है।
आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत मनरेगा एवं अन्य विभागों के अभिषरण से विभाग द्वारा 75 सरावरों का निर्माण/जीर्णोद्धार योजना को पूर्ण कर लिया गया है एवं 36 सरावरों का निर्माण कार्य जारी है। प्रत्येक अमृत सरोवर को 1 एकड़ तथा water holding capacity 10000 cubic meter में किया जाना है।

जिला कल्याण विभाग:-

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय निर्माण हेतु कटकमदाग प्रखण्ड के ग्राम- सिरसी-2 में 05 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। जिसपर विद्यालय निर्माण की स्वीकृति मंत्रिमंडल द्वारा दी जा चुकी है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना अन्तर्गत कुल 109352 अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ी जाति छात्र-छात्राओं को छात्रवृति राशि का भुगतान किया गया है। जो वर्ष 2020-21 के मुकाबले 32227 अधिक है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *