
*वासुदेवपुर कोल डंप के असंगठित मजदूरों की बैठक संपन्न।*

धनबाद : लोयाबाद वासुदेवपुर कोल डंप के असंगठित मजदूर शंकर केसरी गुटके मजदूरों ने एकड़ा झारखंड मोड़ के पास बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता शंकर केसरी व संचालन गुड्डू रवानी ने किया। मौके पर मजदूरों ने एक स्वर में कहा की मजदूरों को पैसा सीधे उनके अकाउंट में मिले जिससे उनकी आइडेंटी बनेगी वह यहां के मजदूर हैं। फिर से रंगदारी सरदारी व्यवस्था के खिलाफ मजदूरों ने कहा कि फर्जी सरदारी और जिस सरदार के नाम पर पैसा मिल रहा है। आज के दिन वह सरदार कहां है यहां के रंगदारी सरदारी व्यवस्था का मजदूर फिर शिकार हो रहा है मजदूरों का पैसा लूटा जा रहा है। इसकी शिकायत 2 दिन पहले लोयाबाद थाना भी पहुंचा था वही मजदूरों ने घोषणा की कि आने वाले मंगलवार यानी 13 सितंबर को मजदूर अधिकार मार्च निकालेंगे। वही ठेकेदार ट्रांसपोर्टअर से अपील की कि जो वादा आपने मजदूरों से किया था कि मजदूरों को उसकी मजदूरी सीधी दी जाएगी प्रशासन इस व्यवस्था को कायम कराने का काम करें और उन्हें ₹400 प्रति टन मजदूरी दिलाएं। बैठक में मंटू महतो, दुर्गा रविदास, सूरज पासवान, सुनैना पासवान, रविन्द्र पासवान, बिनोद पासवान, बेबी देवी, झुन्नी देवी, मदन मल्लाह, भुरा मल्लाह, सुदामा रविदास, प्रमीला देवी शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
