• Fri. Mar 13th, 2026

कतरास क्षेत्र संख्या चार में चल रहे चैतूडीह प्रोजेक्ट 10-15 दिन मे बंद हो जायगा*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2022

 

धनबाद
कतरास – जमीन के मुद्दे पर बंद के कगार पर है चैतुडीह के आउटसोर्सिंग कंपनी जो बीते दिन 2 महीने कार्य को बंद कर दिया गया था ,

बता दें कि कतरास चैतूडीह में चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी आने से आसपास के लोगों में एक आस जगी थी कि कंपनी मे यहां के लोगों को रोजगार मुहैया होगा ,लेकिन बीसीसीएल के लापरवाही से आउटसोर्सिंग कंपनी बोरिया बिस्तर समेटने की फिराक में चल रहा है ,कुछ दिन पहले भी कंपनी पूरी तरह से कार्य को बंद कर दिया था ,क्योंकि उन्हें बीसीसीएल द्वारा जमीन मुहैया नहीं कराया गया ,लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी एक बार विश्वास कर पुनः कार्य को चालू कर दिया है, लेकिन कंपनी को पर्याप्त मात्रा में जमीन को खाली करा कर बीसीसीएल प्रबंधन नहीं दे रहा है, जमीन में लिटिगेशन इस तरह हावी है कि कंपनी को कार्य करने में दांत से पत्थर चबाने के बराबर है ,

वहीं कंपनी के परियोजना पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि बीसीसीएल के तरफ से रैयत का जमीन पर काम करने और ना ही इनकोचर का जमीन पर काम करने का मौका मिल रहा है ,कुछ बीसीसीएल के जमीन भी हैं वहां पर भी हम मशीन नहीं लगा पा रहे हैं ,जो काम करने में परेशानी हो रहा है, जिससे कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है ,बीसीसीएल जमीन देने में सक्षम नहीं दिख रहा है ,जो कि बीच में प्रोजेक्ट बंद भी हुआ था ,ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 10 से 15 दिनों में कंपनी को कार्य बंद करना पड़ेगा और बोरीया बिस्तर लेकर चल देना पड़ेगा!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *