• Fri. Mar 6th, 2026

गोविंदपुर के रानी सती हार्डकोक एवं कतरास के मॉडल हार्डकोक का लाइसेंस होगी रद्द , खनन विभाग ने शुरू की कवायद*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2022

 

*धनबाद :* गोविंदपुर के रानी सती हार्डकोक एवं कतरास के मॉडल हार्डकोक के लाइसेंस रद्द करने की खनन विभाग ने की कवायद शुरु मॉडल हार्डकोक भट्टा में खनन विभाग द्वारा छापेमारी में करीब 3000 टन अवैध कोयले का पाया गया था भंडारण खनन विभाग अब गोविंदपुर के रानी सती हार्डकोक एवं कतरास के मॉडल हार्डकोक के लाइसेंस को बहुत जल्द रद्द करेगी पूरे मामले पर जानकारी देते हुए खान निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि दोनों का लाइसेंस रद्द करने की कवायद शुरु कर दी गई है दोनों से 7 दिनों के अंदर जवाब मांगे गए हैं जिसके बाद उनके लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक कतरास- राजगंज फोरलेन पर काकोमठ के पास मॉडल हार्डकोक भट्टा में खनन विभाग द्वारा छापेमारी में करीब 3000 टन अवैध कोयले का भंडारण पाया गया था जिसका कोई लेखा जोखा नही था साथ ही विगत 5 माह से खरीद बिक्री से संबंधित किसी प्रकार का कोई लेखा-जोखा व ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया गया।

इस सम्बंध में खनन विभाग खनिज संपदा के अवैध भंडारण राजस्व की चोरी, सहित अन्य मामलों में इन उधोग से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए गए थे। वही सूत्रों ने कहा कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र में देवली के समीप रानी सती हार्ड कोक में भी करीब 229 टन अवैध कोयला जप्त किया गया था एवम मौके से 2 ट्रक 29 टन कोयला को भी जब्त किया गया था। इस दौरान दोनों ट्रक चालक की गिरफ्तारी भी हुईं थी। वही रानीसती के संचालक पर अवैध कोयला की खरीदारी, बिक्री एवम भंडारण मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामलों पर विभाग अब दोनों हार्ड कोक भट्टो का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई में जुट गई है जिसके बाद दोनों हार्डकोक के संचालकों को शो कौज कर लेटर विभाग द्वारा जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। बहरहाल दोनों हार्ड कोक भट्टो से क्या जवाब आता है और खनन विभाग लाइसेंस रद्द करने को लेकर किस प्रकार की प्रक्रिया करती है यह देखने वाली बात होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *