• Fri. Mar 6th, 2026

विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति से सूरज महतो निष्कासित*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2022

 

बेरमो/ विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष लखनलाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष काशीनाथ सिंह एंव बिनोद महतो, महासचिव काशीनाथ केवट, सचिव धनेश्वर महतो, संगठन सचिव लालमोहन यादव ,चंदन राम एंव विरेन्द्र करमाली ने गुरुवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि समिति की विस्तारित बैठक ग्यारह सितंबर को बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में आहूत किया जाएगा. बैठक में कारो ,गोविंदपुर एंव पिछरी कोलियरी के विस्थापितों के ज्वलंत मुद्दो पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी .

समिति के नेताओं ने कहा कि सूरज महतो को अनुशासनहीनता के कारण समन्वय समिति से निष्कासित कर दिया गया और विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति का नाम अवैध ढंग से इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी गई. नेताओं ने कहा कि राजनीति का एबीसीडी जानने वाला आदमी यह जानता है कि समिति के अध्यक्ष लखनलाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष क्रमशः काशीनाथ सिंह, बिनोद महतो एंव महासचिव काशीनाथ केवट समेत कोई पदाधिकारियों के रहते एक आदमी को समिति को भंग व पुनर्गठन करने का कतई अधिकार नहीं है.

नेताओं ने विस्थापितों से आवाहन किया है समन्वय समिति के प्रति भ्रम पैदा करने वाले आदमी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं है. समन्वय समिति एकजुट है और विस्थापन समस्याओं के निराकरण के लिए कटिबद्ध है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *