
उमेश कुमार गिरिः

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा उत्सव का त्योहार धूमधाम

से मनाने हेतु गोसाईडीह बैंक कॉलोनी शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई इस बैठक की गयी । जिसकी अध्यक्षता : श्री शैलेश राय जी सचिव : ऐ.के विश्वास जी ने किया दुर्गा पूजा उत्सव सांस्कृतिक धार्मिक पारंपरिक आध्यात्मिक भव्य रूप से मनाने के लिए सामाजिक धार्मिक कमेटी का विस्तार किया गया कमेटी के गार्जियन : श्री डी एन सिंह जी , श्री कृष्णा प्रसाद गिरि राजकुमार गिरि वरिष्ठ पत्रकार अशोक गिरि,कमेटी के कोषाध्यक्ष: के.डी.पी सिन्हा सदस्य एनपी सिंह, एल पी वर्मा, प्रदीप महतो, विकास गिरि, दिलीप सिंह, भोला लाल, गणेश गिरि, विनोद गुप्ता, गौतम सीकदार , ऋषि राय, मिथुन गिरि मोहन जी, रामा सिंह, त्रिपुरारी सिंह आदि मौजूद थे।
श्री श्री दुर्गा पूजा समय तालिका वर्ष 2022 : 26/9/2022
सोमवार नवरात्रि कलश स्थापना
दिनांक : 1/10/2022
शनिवार महाषष्ठी: दुर्गा देवी का आमंत्रण एवं अधिवास पूजन
दिनांक: 2 /10/2022
रविवार महा सप्तमी: प्रातः 8:00 बजे से महाकलश महानव पत्रिका के लिए तलाब प्रस्थान 10:00 बजे से महा सप्तमी पूजा प्रारंभ 11:00 बजे पुष्पांजलि संध्या 7:00 बजे आरती
दिनांक: 3/10/22 ( सोमवार )
महाष्टमी:
प्रातः 7.30 बजे से पूजा प्रारंभ
प्रातः 9:00 बजे से पुष्पांजलि
महा संधि: अपराहन 3.37 संधिपूजा प्रारंभ
04.01 बजे बलिदान
04.15 पुष्पांजलि
04.24 बजे संधिपूजा समापन
संध्या 7:00 बजे महा आरती
दिनांक: 4 /10 /2022 ( मंगलवार)
प्रातः 8:00 महा नवमी पूजा प्रारंभ प्रातः 9.30 बजे पुष्पांजलि
प्रातः 11:00 हवन संध्या 7:00 बजे आरती
दिनांक:5 /10 /2022 ( बुधवार)
प्रातः 8:00 महादशमी पूजा प्रारंभ
प्रातः09.30 बजे पुष्पांजलि
प्रातः 10:00 कलश विसर्जन
दिनांक:09 /10 /2022 ( रविवार) संध्या 7:00 बजे
श्री श्री लक्ष्मी पूजा प्रारंभ
गोसाईडीह बैंक कॉलोनी मे दुर्गा पूजा उत्सव सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक आध्यात्मिक दृष्टि और से महत्वपूर्ण और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है पुरुष की अपेक्षा महिलाओं में अधिक हर्षोल्लास देखा जाता है हजारों महिलाएं सिंदूर खेला में भाग लेती है और माता के विसर्जन में भी तलाब तक जाती है सभी महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाती है दुर्गा पूजा में यहां कई प्रकार के सांस्कृतिक सामाजिक धार्मिक प्रोग्राम का आयोजन भी होता है बच्चों का सांस्कृतिक नृत्य बड़े बुजुर्गों भजन मंडली तो महिलाएं सिंदूर खेला शंख प्रतियोगिता मां दुर्गा के धूप दिखाने वाली प्रतियोगिता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है और बच्चों को पुरस्कृत सम्मानित किया जाता है और यहां पर भंडारे का भी आयोजन होता है हर्ष उल्लास के साथ मां दुर्गा के पूजा उत्सव यहां मनाया जाता है दूर- दराज के लोग यहां की पूजा को देखने के लिए आते हैं धनबाद जिले के सभी गणमान्य लोगों का भी आगमन होता है मां दुर्गा की असीम कृपा हम लोगों के क्षेत्र पर है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ यह पर्व मनाया जाएगा!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
