• Mon. Feb 16th, 2026

आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष पर केस दर्ज, भाजपा अध्यक्ष व मंत्री पर की थी टिप्पणी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 3, 2022

 

अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल एवं गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के खिलाफ अभद्र एवं विवादित भाषा आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को भारी पड गई। सूरत में इटालिया के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है इटालिया ने जवाब में कहा है कि नशे का कारोबार करने वालों से तो डरते हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्यवाही हो रही है। आम आदमी पार्टी गुजरात के महामंत्री मनोज सोरठिया पर हमले से गुस्साएं आप अध्यक्ष इटालिया ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल एवं हर्ष संघवी पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किये गये अपने वीडियो में इटालिया पाटिल को बूटलेगर तथा संघवी को ड्रग्स संघवी कहते हुए संबोधित किया था। सूरत के उमरा पुलिस थाने में इटालिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

उधर इटालिया ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि ड्रग्स माफियाओं ने गुजरात को सबसे आसान टारगेट समझ लिया है, सरकार व पुलिस कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है इसलिए बार बार ड्रग्स यहां की सीमाओं पर आता है। पुलिस पकडे यह अच्छी बात है लेकिन यहां बार बार मादक पदार्थ आना प्रभावशाली लोगों की शह को दर्शाता है। गौरतलब है कि इटालिया ने पहलीबार भाजपा नेता को निशाने पर लिया हो ऐसा नहीं है। राजनीति में आने से पहले इटालिया पुलिस में थे तथा सरकार से नाराज होकर तत्कालीन ग्रह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा पर गांधीनगर में विधानसभा के बाहर उस वक्त जूता फैंक दिया था जब वे मीडिया को संबोधित कर रहे थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *