• Wed. May 6th, 2026

निरसा: गुरुवार को निरसा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण अपर समाहर्ता ने किया*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 1, 2022
crescent ad

 

निरसा :-  गुरुवार को निरसा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण अपर समाहर्ता द्वारा किया गया। निरीक्षण में उन्होंने फसल राहत योजना, पीएम कृषक सम्मान निधि, परिशोधन पोर्टल इत्यादि में आए आवेदनों की समीक्षा की ।

अंचलाधिकारी एवं अंचल के कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।उक्त विषय में जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता ने बताया कि निरसा अंचल कार्यालय को पीएम कृषक सम्मान निधि के 9171 लाभुकों के भूमि का सत्यापन करने का लक्ष्य दिया गया था जिसके परिपेक्ष में निरसा अंचल कार्यालय द्वारा 5807 लाभुकों के जमीनों के कागजात सत्यापन कर दिया है।

कई लाभुक के पता नहीं मिलने के कारण उसका भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है।
फसल राहत योजना के लिए किसानों को स्वयं प्रज्ञा केंद्र या कहीं से भी ऑनलाइन पंजीयन करवाना है। निरसा अंचल मैं लगभग 20737 किसानों ने फसल राहत के लिए पंजीयन करवाया है। साथ ही 1254 कृषकों ने फसल राहत योजना के तहत आवेदन दिए हैं जिसमें अंचल कार्यालय द्वारा 36 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत किया जाएगा। वैसे विद्यार्थी जिनके पास जमीन के कोई भी कार्य नहीं है उनका भौतिक सत्यापन कर उन्हें जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इस संबंध में अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को  जिला स्तरीय बैठक में भी सारी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *