• Fri. Mar 6th, 2026

नई दिल्ली -मनीष सिसोदिया गिरफ्तारी से बचने के लिए अब विदेश नहीं भाग सकते , लुकआउट सर्कुलर किया जारी*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 21, 2022

*नई दिल्ली -मनीष सिसोदिया गिरफ्तारी से बचने के लिए अब विदेश नहीं भाग सकते , लुकआउट सर्कुलर किया जारी*

नई दिल्ली- दिल्ली में शराब घोटाले में बुरी तरह से फंस चुके नई दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि कभी भी उनकी गिरफ्तारी संभव है। इस बीच अब सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।

*एफआईआर दर्ज हो गया है*

सर्कुलर में उन सभी लोगों का नाम है, जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. इस सर्कुलर के बाद मनीष सिसोदिया और अन्य लोग अब देश नहीं छोड़ पाएंगे और ऐसा करने पर उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। बता दें कि CBI ने शुक्रवार को दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी की जांच के सिलसिले में सिसोदिया के सरकारी आवास पर छापा मारा था। 14 घंटे चली कार्रवाई के दौरान सिसोदिया का मोबाइल, लैपटॉप जब्त किया गया था। CBI कुछ दस्तावेज भी अपने साथ ले गई थी।

*सिसोदिया पर इन 3 धाराओं में दर्ज हुआ है FIR*

CBI की FIR के मुताबिक मनीष सिसोदिया पर इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 120B, 477A और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धारा 7 के तहत केस दर्ज हुआ है। इनमें से IPC की धारा 120B और PC एक्ट की धारा 7 दोनों पर ED जांच में शामिल हो सकती है। ये दोनों धाराएं PMLA के तहत शेड्यूल्ड ऑफेंस में आती हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *