
सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के धुंधाडीह टोला मुदीडीह गांव निवासी 58 वर्षीय किसान सुकराम उरांव को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर जान से मार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुकराम उरांव रविवार को अहले सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेतों में कटे हुए धान देखने गया था और घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद खेत के पास झाड़ी नुमा जगह पर क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी वनपाल कैलाश महतो व ईचागढ़ थाना के एसआई सुधांशु कुमार, एएसआई मनिंदर सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

वन विभाग द्वारा तत्काल मृतक की पत्नी बीबी देवी को 50 हजार नकद राशि मुआवजा के रूप में दी गई। प्रभारी वनपाल कैलाश चंद्र महतो ने बताया कि अब सरकार द्वारा मुआवजा राशि 10 लाख कर दी गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी रुपये का भुगतान किया जाएगा एवं तीन वर्ष तक मृतक के आश्रित को 2-2 हजार रुपये पेंशन के रूप में दिया जाएगा।
थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमे तीन हाथियों को गांव से भगाने की मांग की।
*दर्जनों हाथियों का झुंड क्षेत्र में जमे रहने से ग्रामीणों में दहशत*
ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पिलीद, सालुकडीह, मुदीडीह, रघुनाथपुर, टीकर, कुटाम आदि जंगल-झाड़ियों में अलग-अलग गुटों में बंटे हाथियों का झुंड जमे रहने से किसान अपने खेतों में धान कटनी भी करने से डर रहे हैं। हाथियों द्वारा जान मारने की सूचना आग की तरह हर गांव में फैलते ही हाथी प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण किसानों ने क्षेत्र में जमे हाथियों को भगाने की मांग की है, ताकि धान कटनी निडर होकर की जा सके।एक तरफ वन विभाग द्वारा आज मृतक परिवार को मुहावाजा राशि दे रहे है।दूसरी ओर दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हाथी द्वारा कुछले जा रहे हे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
