
*केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक ,के चौथे चरण की परीक्षा की तारिख में बदलाव, जानें वजह*

नई दिल्ली : केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUET-UG) के चौथे चरण में शामिल होने वाले 11 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा, परीक्षा केन्द्र के उनके पसंद के शहर समायोजित करने को लेकर 30 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि सीयूईटी-यूजी के चौथे चरण की परीक्षा 17 से 20 अगस्त के बीच होनी थी और इसमें 3.72 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले थे.

परीक्षा कराने की जिम्मेदारी संभाल रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने पहले घोषणा की थी कि सभी चरणों की परीक्षा 28 अगस्त को संपन्न हो जाएगी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि चौथे चरण में हिस्सा लेने वाले 3.72 लाख उम्मीदवारों में से 11 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा, परीक्षा केन्द्र के लिए उनके पसंद के शहर को समायोजित करने के वास्ते 30 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई है.
उन्होंने कहा कि NTA ने परीक्षा केंद्रों की क्षमता बढ़ाई है. परीक्षा केंद्रों की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ और परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. गौरतलब है कि सीयूईटी परीक्षा के दूसरे चरण में खामियों के चलते विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
