
*हज़ारीबाग: सदर विधायक ने नगवां में किया होटल रॉयल पैलेस का उद्घाटन*

हजारीबाग शहर के रांची- पटना रोड़ पर एन. एच.- 33 पर टोल प्लाजा के समीप सह नगवां हवाई अड्डा के सामने बुधवार को होटल रॉयल पैलेस का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। यहां पंहुचने पर विधायक मनीष जायसवाल का संचालक परिवार के लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का नगवां क्षेत्र होटल और रेस्टुरेंट के हब के रूप में विकसित हो रहा है ऐसे में एक ओर नए बेहतरीन नक्कासी और आराम के स्पेस में लजीज़ व्यंजन के होटल के खुलने से लोगों का इसका लाभ मिलेगा ।
होटल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। टायर टेबल के साथ कई सोफे और आरामदेह डाइनिंग टेबल के अलावे कई कॉटेज बनाएं गए हैं जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ इंडियन, साउथ और चाइनीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
होटल संचालक प्रभात कुमार मेहता ने बताया कि नगवां में पारिवारिक माहौल में हमारे यहां लोग गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्नेक्स का आनंद ले सकेंगे।
मौके पर विशेषरूप से प्रकाश मेहता, एडवोकेट भरत कुमार, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बालेश्वर राम, संजय मोदी, बादल कुमार मेहता, शैलेंद्र कुजूर, बैधनाथ महतो, रामवतार मेहता, संगीत कुमार, संजय बक्शी, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
