
*देश/पंजाब: तरनतारन में 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद, बड़ी साजिश हुई नाकाम*

तरनतारन: पंजाब पुलिस ने तरनतारन में करीब साढ़े तीन किलो आरडीएक्स बरामद किया है. माना जा रहा है कि पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया है. यह आरडीएक्स एक खंडहर पड़ी इमारत में छिपाया गया था. करनाल से पकड़े गए आतंकियों के साथ इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है.

बताया जा रहा है कि तरनतारन में पाकिस्तान की ओर से बड़ा नेटवर्क बनाया जा रहा था. तीन दिन से जिले में खुफिया एजंसियों के आधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे. एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि चल रही तफ्शीश दौरान अभी कुछ बताया जाना संभव नहीं है. पंजाब पुलिस बाद में इस आरडीएक्स बरामदगी को लेकर पूरा रहस्योद्घाटन कर कर सकती है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
