• Thu. Apr 2nd, 2026

बेलाही पंचायत से मुखिया उम्मीदवार मनोज यादव का धुवां धार जनसंपर्क अभियान।

Pintu Yadav's avatar

ByPintu Yadav

May 8, 2022

चौपारण : प्रखण्ड के बेलाही पंचायत के युवा नेता सह मुखिया प्रत्याशी मनोज यादव ने प्रजाबाद, कंहाचक, बेलाही में घर घर जाकर अपनी बात रखी और लोगों की समस्या से अवगत हुए,जनता पूरी तरह से मन बना चुकी है की अबकी बार मनोज यादव की सरकार ही बेलाही पंचायत का कमान संभालेंगे,

crescent ad

लोगों से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी को अपने पक्ष क्रम संख्या 6,नाव छाप पर वोट मांगा,पिछले कार्यकाल से दुखी जनता ने विश्वास जताया है और जीत को अग्रिम शुभकामनाएं मनोज यादव को देने की शुरुवात कर दी है। वही मनोज यादव से बात करने पर उन्होंने बताया की जनता का अपार स्नेह प्राप्त हुआ इसके लिए पूरे पंचायत का धन्यवाद देता हूं,और जनता के साथ कदम से कदम मिला कर चलूंगा और सभी लोगो को समान भाव से सरकारी योजनाएं का लाभ दूंगा, इसके लिए संकल्पित हूं।


वही मनोज यादव ने बताया की प्रचार प्रसार के लिए ग्राम पोडो में घर के मालिक से अनुमति प्राप्त कर अपना पोस्टर लगवाया था जो रात मे चुपके से उखाड़ दिया गया। विरोधी को हार का भय सताने लगा है और पागल हुए जा रहे है।जनता के आशीर्वाद से विजय होकर आ रहा हु,उम्मीदवार मनोज यादव ने ऐसे लोगो को संदेश दिया धैर्य से काम ले मानसिक संतुलन बनाए रखे अभी कांके में जगह कम है। विरोधी की तरह सामने से बात करें, कायरों की तरह हरकत न करें


जनसंपर्क अभियान में विकाश यादव,सिवाली यादव, लच्छू यादव,बिरजू भुइयां,तुफानी भुइयां,उपेंद्र यादव,पप्पू राणा,सुधीर यादव,पिंटू ठाकुर,दिनेश यादव, उमेश यादव, बिनोद यादव, सचू यादव,पिंटू यादव,बासुदेव यादव,अशोक भुइयां संतोष राणा सहित दर्जनों लोग ने गांव का भ्रमण किया।
वही माधो भुइयां की लड़की के विवाह में भी मनोज यादव ने अपनी शुभकामनाएं परिवार को दी।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *