• Sun. Nov 29th, 2026

कुल्टी – सारथी योजना के तहत कुल्टी बॉयज़ हाई स्कूल में साइकिल का वितरण किया गया

admin's avatar

Byadmin

Nov 29, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी । पश्चिम बंगाल सरकार के ‘सारथी योजना ,’ के तहत कुल्टी बॉयज़ हाई स्कूल में साइकिल का वितरण किया गया । इस अवसर पर राज्य के मंत्री सह कुल्टी विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार आधिकारिक तौर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे । वही कुल्टी सेल कारखाना के जीएम और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष महेश कुमार भांगरे, डॉक्टर दीप नारायण सिंह,

साथ ही कुल्टी इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन रॉय, सुनील भर, संजीव घोष, सोमनाथ माजी सहित अन्य लोग मौजूद थे । इस दौरान स्कूल के छात्रों को नई साइकिलें दी गईं । इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा, “इस योजना से छात्रों के आने-जाने की सुविधा बढ़ेगी । उन्हें पढ़ाई में एक कदम और आगे ले जाने की यह पहल सच में प्रशंसा के योग्य है । राज्य सरकार शिक्षा के विस्तार, विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य और नई पीढ़ी के सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा उनके साथ है । इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यक शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *