
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व शनिवार को राज्य सरकार के पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे एसआईआर के कार्य का विरोध किया और इस संबंध में मांग से संबंधित कुल्टी थाना प्राभरी को ज्ञापन सौंपा विस्तृत जानकारी मांगी ।

सौंपे गए ज्ञापन को लेकर कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास ने सवाल करते हुए पूछा हैं कि इस दस्तावेज़ जांच का उद्देश्य क्या है, यह स्पष्ट किया जाए। क्या यह प्रक्रिया पुलिस जांच है, मतदाता सूची संशोधन से संबंधित कार्यक्रम है, अथवा किसी अन्य प्रशासनिक कार्य का हिस्सा है?

दूसरा सवाल : संबंधित व्यक्तियों को क्या मूल दस्तावेज़ जमा करना होगा, या केवल दिखाकर जांच करानी होगी? यदि कोई मूल दस्तावेज़ जमा किया जाता है या अपने कब्जे में लिया जाता है, तो उसकी रसीद देने और बाद में वापस लौटाने की निर्धारित प्रक्रिया क्या है, यह बताया जाए। तीसरा सवाल: किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत दस्तावेज़ की जांच या संग्रह किए जाने पर संबंधित व्यक्ति को लिखित पावती या दस्तावेज़ जांच का कोई प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है या नहीं, यह बताया जाए।
सुकांत दास ने आवेदन पत्र में कहा हैं कि में स्पष्ट रूप से जानना चाहता हूँ कि किसी भी वैध पुलिस दायित्व या अनुमोदित सरकारी कार्यक्रम में बाधा डालना मेरा उद्देश्य नहीं है। मेरा एकमात्र उद्देश्य है, इस कार्यक्रम के कानूनी आधार, सरकारी अनुमोदन और निर्धारित प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट और सुनिश्चित जानकारी प्राप्त करना।
अतः इस विषय पर गंभीरता से विचार करके उपरोक्त प्रश्नों का लिखित उत्तर और संबंधित उपलब्ध सरकारी निर्देश, आदेश और दस्तावेज़ की सत्यापित प्रतिलिपि प्रदान करने के लिए आप से आग्रह करता हूं ।
इस दौरान कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के बाबू बनर्जी, इम्तियाज खान, जाकिर हुसैन, हसन ईमाम, टुकून बनर्जी, वसिम अंसारी, विशाल चौधरी, बरखा पाल , हामिद सिद्दीकी समेत कई लोग उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
