
**सिंदरी, 29 नवंबर 2026:** इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) का सिंदरी नगर सम्मेलन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से सिंदरी के विधायक कॉमरेड चन्द्रदेव महतो शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान वार्ड संख्या 53, 54 एवं 55 को मिलाकर संगठन की 21 सदस्यीय नगर कमेटी का गठन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि सिंदरी की लड़ाई अब युवाओं के कंधों पर होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर युवाओं को संगठित होकर आगे आना होगा। सिंदरी के भविष्य और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

नवनिर्वाचित कमेटी में **नृपेंद्र कुमार झा को नगर अध्यक्ष, जीतू सिंह को नगर सचिव** तथा मंटू कुमार, जितेन्द्र शर्मा एवं राजू मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं एमडी इम्तियाज, सूरज दूबे एवं तन्नू चौधरी को सह सचिव तथा प्रदीप महतो को जिला सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में RYA के राज्य सदस्य कॉमरेड विमल रवानी, नगर सचिव राजीव मुखर्जी, एमडी आजाद, विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, विजय रजक, हीरालाल मोदक, मंगल महतो, राजू पाण्डेय, शुभम सिंह, सोनू शर्मा, विक्की पंडित, अमर सिंह, सहदेव सिंह, भानू रजक एवं राजू दा सहित बड़ी संख्या में नौजवान साथी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में युवाओं के रोजी-रोजगार, छात्रों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंदरी के स्थानीय जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अंत में युवाओं को एकजुट कर उनके अधिकारों की लड़ाई और जनहित के सवालों पर संघर्ष एवं आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
