
जमशेदपुर : विद्यासागर स्मृति मंच, झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 29 नवंबर (रविवार) को पूर्वाह्न 11.30 बजे से जमशेदपुर के मानगो में डॉ देवदूत सोरेन के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार, भविष्य की कार्य-योजना तथा समाज में विद्यासागर के विचार एवं आदर्श के प्रचार – प्रसार को लेकर चर्चा की गई।
प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि एवं लेखक श्री वीरेन्द्र नाथ घोष की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की कार्य समिति का गठन किया गया।

कार्य समिति

अध्यक्ष – डॉ. देवदूत सोरेन
उपाध्यक्ष – रविकांत भकत
डॉ. संदीप चंद्रा
महासचिव – वीरेन्द्र नाथ घोष
सह सचिव – सुश्री संचिता भुई सेन
अपूर्व राय
कोषाध्यक्ष – काला चांद कुमार
– श्री मुकुल महापात्र
उपदेष्टा – डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन
श्रीमती ज्योत्सना अस्थाना
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। इनमें मुख्य रूप से वीरेंद्र नाथ घोष द्वारा रचित चर्चित नाटक “खीर सागरेर ढेऊ’ पर आधारित एक फिल्म निर्माण का निर्णय लिया गया। इनके अलावा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की जीवनी, विचार एवं आदर्शों, सामाजिक सुधार एवं कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न संगोष्ठी, विचार गोष्ठी इत्यादि का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
धन्यवाद ज्ञापन रविकांत भकत ने किया।
बैठक में विशेष रूप से संताली फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक सुरेन्द्र टुडू, फिल्म लेखक और मीडिया एक्टिविस्ट शशांक शेखर, अनंत भुई, डॉ. संचिता भुई सेन (कोल्हान विश्वविद्यालय), लेखक रविकांत भकत, नाट्यकर दिलीप सरकार, शिक्षक अनुपम भकत, डॉ. देवदूत सोरेन, अधिवक्ता मदन मोहन सोरेन, मुकुल महापात्र आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
