• Thu. Nov 19th, 2026

DLSA सरायकेला-खरसावां की पहल से पंचायत स्तर तक पहुंचाया जा रहा विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता का संदेश

admin's avatar

Byadmin

Nov 19, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला-खरसावां, 19 नवंबर 2026:

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के निर्देश के आलोक में NALSA Schemes Phase-I के तहत मेगा विधिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ सरायकेला-खरसावां जिले के पंद्रा पंचायत अंतर्गत बारबिल गांव से किया गया।

 

अभियान का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां, श्री रामाशंकर सिंह द्वारा विधिक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक विधिक जागरूकता पहुंचाना तथा NALSA एवं विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता एवं नागरिकों के कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराना है।

 

इस अवसर पर सरायकेला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार, जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री देबाशीष ज्योतिषी, DLSA सरायकेला-खरसावां के सचिव श्री तौसीफ मेराज तथा पैनल अधिवक्तागण श्री रिंकू सिन्हा, श्री पी. पी. सिंह, सुश्री सुखमति हेस्सा एवं श्री पी. रथ उपस्थित रहे।

 

अभियान के दौरान विधिक जागरूकता वाहन पंद्रा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण करेगा तथा ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों, विधिक सेवा प्राधिकार की सेवाओं एवं NALSA द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं विधिक योजनाओं के संबंध में जागरूक करेगा।

 

इस अभियान का विशेष उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें उनके अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी जा रही है कि पात्र व्यक्ति विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 

यह मेगा जागरूकता अभियान “सभी के लिए न्याय तक पहुंच” की भावना को साकार करने की दिशा में DLSA सरायकेला-खरसावां की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विधिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed