
‘स्वच्छ शौचालय–गरिमामय भविष्य’ अभियान के तहत ग्रामीणों को शौचालय के नियमित उपयोग, साफ-सफाई एवं रखरखाव के प्रति किया गया जागरूक…
स्वच्छता व्यवहार अपनाने, खुले में शौच से मुक्त स्थिति बनाए रखने एवं सामुदायिक शौचालयों के समुचित उपयोग का दिया गया संदेश…

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘स्वच्छ शौचालय–गरिमामय भविष्य’ (SSGB) अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों (IHHL) के नियमित उपयोग, साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि शौचालय का नियमित उपयोग केवल व्यक्तिगत स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार के स्वास्थ्य, गरिमा एवं सुरक्षित वातावरण से भी जुड़ा है।
जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के प्रति सचेत करते हुए खुले में शौच से मुक्त (ODF) स्थिति को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, घरों एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, शौचालयों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नियमित साफ-सफाई करने का संदेश दिया गया।
इस क्रम में सामुदायिक एवं संस्थागत शौचालयों के नियमित उपयोग, उनकी स्वच्छता एवं रखरखाव तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। लोगों को अपने गांव में स्वच्छता संबंधी सुविधाओं के संरक्षण एवं बेहतर उपयोग में सामूहिक भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि ‘स्वच्छ शौचालय–गरिमामय भविष्य’ अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सामुदायिक एवं संस्थागत शौचालयों की स्थिति का आकलन, आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रखरखाव, व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों की स्थिति का आकलन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है।
अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि शौचालयों का निर्माण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित उपयोग, स्वच्छता एवं रखरखाव सुनिश्चित करना भी प्रत्येक परिवार और समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
