
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरी पंचायत में आज (शुक्रवार) पूर्वाह्न 11:30 बजे भव्य गृह प्रवेश एवं संपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर चयनित लाभुकों को उनके नए आवास की चाबी और संपत्ति से जुड़े आवश्यक दस्तावेज सौंपे जाएंगे।
कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक समीर कुमार मोहांती मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ पूर्वी सिंहभूम जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

आयोजन को लेकर पाथरी पंचायत स्तर पर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पंचायत सचिव संतोष प्रभाकर ने पंचायत क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की दीदियों एवं सदस्यों तथा सभी गांवों के स्थानीय ग्रामीणों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
