• Thu. Nov 19th, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में तम्बाकू मुक्त एवं स्वस्थ ग्राम को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Nov 19, 2026
crescent ad

 

 

तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों से ग्रामीणों को किया गया जागरूक, तम्बाकू निषेध की दिलाई गई शपथ…

 

 

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग द्वारा राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में 15 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा झारखंड की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

 

इसी क्रम में दिनांक 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तम्बाकू मुक्त एवं स्वस्थ ग्राम की परिकल्पना को लेकर जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान ग्रामीणों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई गई।

 

कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई तथा सार्वजनिक स्थलों एवं दुकानों पर तम्बाकू निषेध से संबंधित संदेश प्रदर्शित किए गए। इसके अतिरिक्त विद्यालयों एवं हाट-बाजारों में नुक्कड़ संवाद के माध्यम से लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

 

इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को तम्बाकू सेवन से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed