
सरायकेला – झारखंड स्थापना दिवस एवं राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के* तहत जिले में संचालित गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान आवास योजना के लाभुक परिवारों के लिए नए आवास में प्रवेश का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 19 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 92 पूर्ण आवासों में लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश कराया गया।
गृह प्रवेश सप्ताह के तहत 15 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक जिले में कुल 626 आवासों में गृह प्रवेश कराया जा चुका है। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार चांडिल में 75, गम्हरिया में 76, ईचागढ़ में 68, खरसावां में 72, कुचाई में 50, कुकड़ू में 58, नीमडीह में 85, राजनगर में 80 तथा सरायकेला प्रखंड में 62 आवासों में गृह प्रवेश संपन्न हुआ है।

आज आयोजित कार्यक्रमों के दौरान चांडिल प्रखंड में 16, गम्हरिया में 5, ईचागढ़ में 8, खरसावां में 15, कुचाई में 7, कुकड़ू में 11, नीमडीह में 12, राजनगर में 7 तथा सरायकेला प्रखंड में 11 आवासों में लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश कराया गया।

विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित इन कार्यक्रमों में पंचायत समिति के सदस्यों, मुखिया, ग्राम प्रधान एवं वार्ड सदस्यों की सहभागिता रही। इस अवसर पर लाभुक परिवारों को पौधा, बधाई पत्र एवं उनके नए आवास की चाबी प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया।
गृह प्रवेश सप्ताह के माध्यम से आवास योजना के लाभुक परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध होने के साथ-साथ उनके घरों के आसपास हरित वातावरण विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से ‘हर आवास, एक पेड़’ की पहल के तहत लाभुकों को पौधे प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वर्षा जल संचयन, स्वच्छता एवं पोषण वाटिका के महत्व से भी लाभुक परिवारों को अवगत कराया जा रहा है।
गृह प्रवेश सप्ताह का आयोजन 15 से 21 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान जिले में पूर्ण हो चुके आवासों में पात्र लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश कराने के साथ उन्हें अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए भी आवश्यक पहल की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
