
आदित्यपुर। आगामी 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होने वाले छठ महापर्व को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
इस संबंध में झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन एवं जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने निगम के सभी 35 वार्डों में सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने तथा वार्ड संख्या 28 में खरकाई नदी किनारे महीनों से जमा सैकड़ों टन कचरे को हटाकर पथ संख्या 7 स्थित नदी छठ घाट तक सुगम रास्ता बनाने की मांग की।
साथ ही दो माह के भीतर कचरा निष्पादन एवं रीसाइक्लिंग की स्थायी व्यवस्था करने पर जोर दिया। ऐसा नहीं होने पर एनजीटी के प्रावधानों के तहत जनहित में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उपायुक्त ने छठ व्रतियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए नगर निगम को घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त ने बताया कि घाटों की सफाई एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था का काम शुरू कर दिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता दीपेंद्र नाथ ओझा, झामुमो नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान एवं अधिवक्ता रिंकू सिन्हा शामिल थीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
