• Wed. Nov 11th, 2026

आदित्यपुर। कुलुपटांगा छठ घाट पर बनेंगे 10 प्रसाधन कक्ष, दूध और आम के दातुन की भी होगी निःशुल्क व्यवस्था,छठ घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर समिति ने जताई चिंता, प्रशासन से गोताखोरों व मेडिकल टीम की तैनाती की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की बैठक आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के आवास पर समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में कुलुपटांगा छठ घाट पर व्रती महिलाओं की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए 10 प्रसाधन कक्षों का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में छठ घाट एवं वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर बेहतर विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था करने के साथ ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क गाय का दूध एवं आम का दातुन वितरित करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान घाट की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए सदस्यों ने कहा कि अब तक नगर निगम की ओर से साफ-सफाई का काम शुरू नहीं किया गया है।
नदी के तल की सफाई के साथ घाट की सीढ़ियों से राधास्वामी स्थल तक उगी झाड़ियों की कटाई जरूरी है। झाड़ियों के कारण पार्किंग एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी हो सकती है।
वहीं, आदित्यपुर कॉलोनी से छठ घाट को जोड़ने वाली सड़क और रास्ते की नालियों की सफाई भी अब तक नहीं हुई है।
समिति ने जिला प्रशासन से छठ घाट पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों एवं तैराकों की तैनाती करने तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, संतोष चौबे, नीरज सिंह, संजय जी, अजय पांडे, चुन्नू, स्वप्निल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed