• Wed. Nov 11th, 2026

दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर स्वदेशी जागरण मंच ने अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Nov 10, 2026
crescent ad

 

चाईबासा: स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा की ओर से मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती के अवसर पर रामू होटल चौक, मधु बाजार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित स्वदेशी प्रेमियों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय किशन बिरूली ने दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद उन्होंने अपना जीवन प्रचारक के रूप में समर्पित किया। समाज के विभिन्न वर्गों को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्होंने तीन प्रमुख संगठनों की स्थापना की, जिनमें स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ और भारतीय किसान संघ शामिल हैं। ये संगठन आज भी समाज में सशक्त भूमिका निभा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए आज केंद्र सरकार भी किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

 

कार्यक्रम को प्रताप कटियार महतो ने भी संबोधित किया। अंत में राम अवतार राम रवि ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रताप कटियार महतो, श्यामल दास, रितेश कुमार, पिंटू, जय किशन बिरूली, कामेश्वर विश्वकर्मा, राकेश पोद्दार, दुर्योधन पान, उज्जवल रक्षित, द्वारिका शर्मा, विनीत गुप्ता, पिंटू ठाकुर, मुकेश दास एवं मंगल पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed