
सरायकेला –
सरायकेला स्थित श्री रानी सती मंदिर प्रांगण में संजय सेक्सरिया की अध्यक्षता में मंदिर के सचिव सह नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की गरिमामय उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्तिक मास के पावन अवसर पर पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत (आध्यात्मिक) चर्चा का भव्य आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि राजस्थान से पधार रहे सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री विकास चंद्र शास्त्री जी (विकास महाराज) के श्रीमुख से पांच दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कथा प्रतिदिन संध्या 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, प्रेम, धर्म और जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। प्रतिदिन कथा के उपरांत सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

पांच दिवसीय आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए बैठक में अलग-अलग सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रत्येक दिन के लिए यजमान भी निर्धारित किए गए हैं। प्रथम दिवस के यजमान संजय सेक्सरिया, द्वितीय दिवस के राजकुमार अग्रवाल, तृतीय दिवस के अरुण सेक्सरिया, चतुर्थ दिवस के जनक गोयल तथा पांचवें एवं अंतिम दिवस के यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी होंगे।
आयोजन की व्यवस्थाओं के तहत भोजन प्रसाद की तैयारी एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी अरुण सेक्सरिया एवं राजकुमार अग्रवाल को सौंपी गई। वहीं व्यासपीठ की सजावट, विकास महाराज के आगमन एवं भजन-कीर्तन सहित संबंधित व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को दी गई। इसके अलावा साज-सज्जा, पंडाल एवं श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जिम्मेदारी जनक गोयल एवं संजय सेक्सरिया को सौंपी गई।
बैठक में आगामी श्री दादी जी के मंगसिर नवमी महोत्सव को भी श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव के अंतर्गत मंगल पाठ का विशेष आयोजन किया जाएगा। मंगल पाठ हेतु गायिका को आमंत्रित करने तथा कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नरेश अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल को सौंपी गई।
उक्त अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत चर्चा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। पांच दिनों तक चलने वाली भागवत कथा से निश्चित रूप से सरायकेला का वातावरण भक्तिमय होगा तथा श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं मंगसिर नवमी महोत्सव के माध्यम से दादी भक्तों को एक साथ जुड़ने और अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर मिलेगा।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, संजय सेक्सरिया, अरुण सेक्सरिया, राजकुमार अग्रवाल, जनक गोयल, नरेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल एवं सोहन सेक्सरिया उपस्थित थे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने दोनों धार्मिक आयोजनों को भव्य, सफल एवं यादगार बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
