
हरिहरगंज, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हरिहरगंज (पलामू)। हरिहरगंज के बेलोदर स्थित वार्ड संख्या-13 में मुख्य सड़क पर पुरानी सरकारी अस्पताल के पीछे, एनएच-139 के किनारे रविवार को अजंता फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। प्रतिष्ठान के मुख्य प्रोपराइटर तौसीफ आलम (हाफिज सरफराज) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य प्रोपराइटर तौसीफ आलम ने बताया कि अब हरिहरगंज एवं आसपास के लोगों को फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शोरूम में एक ही छत के नीचे पलंग, सोफा, चेयर, ड्रेसिंग टेबल, गद्दा, सिलाई मशीन सहित एसी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव, मिक्सर, होम थिएटर, लैपटॉप, आयरन समेत कई प्रकार के घरेलू एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए फाइनेंस की व्यवस्था भी की गई है। धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर ग्राहकों को विशेष बंपर ऑफर के तहत 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही शादी-विवाह के लिए फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की पूरी रेंज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शोरूम में दहेज के लिए आवश्यक सामान का पैकेज मात्र 32 हजार रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रोपराइटर तौसीफ आलम ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि उनकी पहली प्राथमिकता है। उनका उद्देश्य उचित कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले सामान उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की पसंद, जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए हर संभव सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अजंता फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के खुलने से हरिहरगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और स्थानीय स्तर पर ही ब्रांडेड सामान की खरीदारी का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।
उद्घाटन समारोह में सतार, समसे, जब्बार भाई, इबरान शाहिद, महबूब, गोलू, शमशाद, काशिफ, सैफ सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
