
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी। पश्चिम बर्धमान ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित छठा कलर बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बेगुनिया पोथेर साथी मैरेज हाल में आयोजित किया गया गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया । इसके पूर्व ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर तथा दुपट्टा फूलों का गुलदस्ता भेंटकर किया गया । प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल डिस्ट्रिक जज गिरिजानंद जना, एडिशनल डिस्ट्रिक जज ज्योति साहा ,ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सलोर आलम आदि मुख्य रूप से मौजूद थे । वही अन्य अतिथि में सोमेन रक्षित , मानस नाग आदि मौजूद थे । इसके पश्चात बच्चों ने एक से बढ़कर एक आत्म रक्षा के तरीकों का प्रदर्शन किया ।

इस संबंध में पश्चिम बर्धमान ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सह ब्लैक बेल्ट फिर डन अंतरराष्ट्रीय शिक्षक प्रसेनजीत चक्रवर्ती ने कहा कि कार्यक्रम में पूरे जिले से लगभग 140 चार वर्ष लेकर 40 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है ।

उक्त टेस्ट में सफल होने वाले प्रतिभागियों के कलर बेल्ट का प्रमोशन होगा । उन्होंने कहा कि अभी समाज में सबसे ज्यादा महिलाएं लड़कियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है । यह एक ऐसा कला है जिसका प्रशिक्षण प्राप्त कर वे अपने साथ साथ दूसरे की भी रक्षा करने में सक्षम हो जाती है । कोई चाहकर भी उसका कुछ भी अहित नहीं कर सकता है । उन्होंने बताया कि कुल्टी बराकर तथा पारबलिया के कई स्कूलों में छात्र छात्राओं को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
