
सरायकेला-खरसावाँ- जिले में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन जिले के कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित व्यवस्था के तहत परीक्षा का संचालन किया गया।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में कुल 11,086 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10,286 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 800 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.78 प्रतिशत रही।
वहीं, द्वितीय पाली में कुल 6,447 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,029 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 418 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 93.52 प्रतिशत दर्ज की गई।
इस प्रकार, दोनों पालियों को मिलाकर कुल 17,533 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 16,315 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले में परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
