• Thu. Oct 22nd, 2026

भिलाई पहाड़ी दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से संपन्न , बंग्ला यात्रा व गंगा आरती रहा आकर्षण का केन्द्र 

admin's avatar

Byadmin

Oct 22, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । एनएच 33 स्थित भिलाई पहाड़ी हाट बाजार मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया । विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया और सिंदूर खेला के बाद मां को पुनः अगले साल आने की निमंत्रण देकर विदाई दी गई । यहां मेला देखने के लिए प्रतिदिन लोगों की अपार भीड़ जुट रही । महाषष्ठी को पंडाल उद्घाटन दिन से लगातार महानवमी तक प्रतिदिन रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस दौरान नंदीग्राम से आए बंगाल टाइगर डांस एकेडमी एंड एंटरटेनमेंट के कलाकारों ने अपनी बेहतर प्रदर्शन से दर्शकों के बीच एक अमिट छाप छोड़ी । इससे पहले दुर्गोत्सव महापर्व के अवसर पर रूप संगम वस्त्रालय, भिलाई पहाड़ी की ओर से 40 महिलाओं के बीच साड़ी वितरित की गई । मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष घासीराम सिंह एवं महासचिव पिंटू दत्ता ने कहा कि भिलाई पहाड़ी में 2007 से ही दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है । यहां महाषष्ठी से महानवमी तिथि तक प्रतिदिन विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और पंडाल उद्घाटन के दिन गंगा आरती, दुर्गा आरती की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा । इसके अलावा जिम्नास्टिक नृत्य, लोक संगीत, बाउल गीत , भक्ति जागरण देखने के लिए लोगों की अपार भीड़ जुटी रही । वहीं 20 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर रात नौ बजे से कोलकाता की तारा मां ओपेरा द्वारा भव्य बंगला जात्रा प्रस्तुत की गई , जिसे देखने के लिए देर रात तक दर्शक गण डटे रहे और भरपूर आनंद उठाया । दशमी के दिन 21अक्टूबर को मां दुर्गा की मूर्ति का बिसर्जन किया गया । महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष घासीराम सिंह, महासचिव पिंटू दत्ता, सचिव अर्जुन सोरेन, कोषाध्यक्ष बद्रीनाथ प्रधान, सहायक सचिव बिश्वनाथ सिंह मुंडा, संयुक्त सचिव जोगेन गौड़ समेत पूरी आयोजन समिति के लोगों की अहम भूमिका रही । पिंटू दत्ता ने कहा कि सप्तमी से नवमी तक प्रतिदिन श्रद्धालुओं के बीच भोग का भी वितरण किया गया । उन्होंने बताया कि जमशेदपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव का आनंद उठाया और मां दुर्गे के प्रसाद के रूप में भोग ग्रहण की ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *