• Thu. Oct 22nd, 2026

बोकारो थर्मल में बाइक चोरों का आतंक, दुर्गा पूजा घूमने आए युवक की अपाची चोरी 

admin's avatar

Byadmin

Oct 22, 2026
crescent ad

 

बेरमो/ बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल क्षेत्र में बाइक चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। चोरों के निशाने पर आम लोगों के साथ सुरक्षाकर्मियों के वाहन भी हैं। ताजा घटना में मंगलवार की रात करीब नौ बजे फास्ट फूड मार्केट के समीप से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। इससे पहले 18 अक्टूबर को साप्ताहिक हाट के दौरान सीआईएसएफ जवान की बाइक भी चोरी हो चुकी है।

 

जानकारी के अनुसार, गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग ओल्ड माइंस निवासी निशांत साहनी मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ दुर्गा पूजा घूमने बोकारो थर्मल आए थे। पूजा घूमने के बाद उन्होंने अपनी लाल रंग की टीवीएस अपाची बाइक (नंबर जेएच 09 एजे-2605) फास्ट फूड मार्केट के बाहर खड़ी की और दोस्तों के साथ खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

 

इससे पहले 18 अक्टूबर को साप्ताहिक हाट के दिन पटेल पार्क के समीप से बोकारो थर्मल सीआईएसएफ कैंप में तैनात जवान नागेंद्र यादव की स्प्लेंडर प्रो बाइक (नंबर यूपी 61 डब्ल्यू-9832) चोरी हो गई थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद अब दुर्गा पूजा के दौरान दूसरी बाइक चोरी होने से क्षेत्र में वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासियों और पूजा घूमने आने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्त बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी मजबूत करने और चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान कर बाइक बरामद करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *