
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नवीनगर थाना पुलिस ने मंगल बाजार के समीप छापेमारी कर एक बाइक पर रखी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बरड़ीहा गांव निवासी चीटु कुमार तथा त्रिपुरारी सिंह उर्फ पियुष कुमार सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से 375 एमएल की रॉयल स्टैग ब्रांड की 23 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.625 लीटर बताई गई है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 26AA1106 बताया गया है।इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मंगल बाजार के समीप कार्रवाई करते हुए बाइक पर रखी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
