• Wed. Oct 14th, 2026

Adityapur : कृषि विज्ञान केंद्र में मिले रघु महतो के शव की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, तीन गिरफ्तार वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए शराब पिलाकर की हत्या, मोबाइल और कपड़े बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 14, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिले रघु महतो के शव की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन युवकों शंकर सरदार, रवि महतो और भीम महतो को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। गौरतलब है कि मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में एक युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान शांतिनगर निवासी रघु महतो के रूप में हुई।
मृतक की पत्नी के आवेदन पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 287/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी के निर्देश पर सरायकेला एसडीपीओ अनुभवन भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में पता चला कि मृतक और तीनों आरोपी एक ही कंपनी में काम करते थे। पुलिस के अनुसार, वेतन में मिले रुपये लूटने के उद्देश्य से आरोपियों ने रघु महतो को शराब पिलाई और उसकी हत्या कर शव कृषि विज्ञान केंद्र के पास छोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक के लूटे गए 11 हजार रुपये, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और शर्ट बरामद की है। तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ अनुभवन भारद्वाज, थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed