• Sat. Oct 10th, 2026

Adityapur : स्वर्गीय रूपी सोरेन को फूलकांत झा सहित कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उपाध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसजनों ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माताजी रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
फूलकांत झा ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन की साक्षी रही थीं। उनका निधन सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान कांग्रेसजनों की मुलाकात बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख से भी हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशू झा), जिला महासचिव राजू रजक, जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष करण मार्डी एवं गम्हरिया प्रखंड महासचिव धनंजय उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *