
आदित्यपुर। पितृपक्ष के अंतिम दिन महालया के अवसर पर शनिवार को जयप्रकाश उद्यान स्थित खरकाई नदी तट पर आरती फाउंडेशन और तेजस्विनी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की।
कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। आयोजकों के अनुसार, आदित्यपुर में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ।बनारस से पहुंचे पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तर्पण कराया। आरती फाउंडेशन के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव ने कहा कि जिन लोगों को अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है, वे महालया अर्थात सर्वपितृ अमावस्या पर तर्पण कर सकते हैं।
वार्ड 17 की पार्षद एवं तेजस्विनी महिला संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा ने अपनी टीम के साथ आयोजन में अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम के सफल संचालन पर संगठन की ओर से ए.के. श्रीवास्तव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर नगर निगम के नगर आयुक्त शाहिज अनवर, नगर निगम के मेयर संजय सरदार, झामुमो वरिष्ठ नेता केपी सोरेन, ओम प्रकाश,जगदीश नारायण चौबे, पूनम भारती, सीमा शर्मा, सुमन शर्मा, गुड़िया सोनी, पप्पी नाग, शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
