• Wed. Oct 7th, 2026

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के तत्वावधान में निःशुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Oct 7, 2026
crescent ad

 

गोविंदपुर। विश्व लायन्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर की ओर से बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को नॉलेज पैराडाइज स्कूल, गोविंदपुर में निःशुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को दांतों की स्वच्छता, नियमित दंत जांच तथा मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

 

शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. दीपा सिन्हा एवं डॉ. अदिति की चिकित्सकीय टीम ने बच्चों की दंत जांच की तथा उन्हें दांतों की सही देखभाल, नियमित रूप से ब्रश करने, मौखिक स्वच्छता बनाए रखने और दांतों से संबंधित समस्याओं से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

 

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के अध्यक्ष लायन ईसा शमीम, सचिव लायन राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष लायन अमन यादव, जोन चेयरपर्सन लायन सुरेंद्र कुमार राय, बोर्ड सदस्य लायन राजेश जायसवाल एवं लायन संदीप विश्वकर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य लायन एस. के. शर्मा ने सभी लायन सदस्यों एवं चिकित्सकीय टीम का गुलाब की बटन लगाकर आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय द्वारा कार्यक्रम की सफल मेजबानी एवं उत्कृष्ट सहयोग के लिए लायंस क्लब के सदस्यों ने प्रधानाचार्य लायन एस. के. शर्मा एवं पूरे विद्यालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

बच्चों में दंत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टूथपेस्ट का निःशुल्क वितरण भी किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लिया और दांतों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

 

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के अध्यक्ष लायन ईसा शमीम ने कहा, “बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। दांतों की सही देखभाल की आदत बचपन से ही विकसित होनी चाहिए। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में चिकित्सकीय टीम, नॉलेज पैराडाइज स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थियों तथा सभी लायन साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग मिला। मैं सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

 

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर आगे भी समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

 

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच “स्वस्थ दांत, स्वस्थ मुस्कान और स्वस्थ जीवन” का संदेश पहुंचाया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed