
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बुधवार को डालसा का जागरुकता मोबाईल वैन परशुडीह पहुंचा । इस दौरान डालसा टीम में शामिल लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य देवाशीष दत्ता
तथा पीएलवी में अरूण रजक , जयंतो नंदी , शंकर गोराई ,नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायशवाल , सुनील पांडेय , ग्लोरिया पूर्ति , चैतन्य नायक , सूरज कुमार ,अनिल कुमार एवं प्रियंका कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे । जागरूकता अभियान के दौरान परशुडीह स्थित मध्य विद्यालय जानिगोड़ा में सभी स्कूली बच्चें विभिन्न कानूनों से अवगत हुए ।

इस दौरान उन्हें डालसा के कार्य व उद्देश्य, नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , शिशु प्रोजेक्ट, बाल विवाह , मानव तस्करी , पॉक्सो एक्ट ,बाल श्रम ,नशा उन्मूलन , डायन विशाही आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया और किसी भी समस्या के समाधान हेतू नालसा का

निःशुल्क कानूनी सलाह एवं परामर्श के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर : 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर : 1098 , पुलिस सेवा : 100/112 , महिला हिंसा : 181, साइबर अपराध रोकथाम हेल्पलाइन न. 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की विस्तारित जानकारी भी साझा की गई। जागरूकता अभियान में काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं समिलित होकर लाभान्वित हुईं । इसके अलावा करणडीह प्रखंड परिसर में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही क़ानून से संबंधित पंपलेट भी बांटे गए ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
