• Wed. Oct 7th, 2026

निरसा में एमपीएल प्लांट बंदी के विरोध में भाजपा का एनएच-19 जाम, विधायक अरूप चटर्जी पर कमीशनखोरी का आरोप, 5 KM तक लगा जाम

admin's avatar

Byadmin

Oct 7, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :निरसा. एमपीएल में पिछले तीन दिनों से जारी गतिरोध और प्लांट के बंद रहने के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम करीब छह बजे निरसा चौक पर एनएच-19 को जाम कर दिया.

भाजपा नेता अशोक मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर आये. प्रदर्शनकारियों ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम होने के कारण दिल्ली और कोलकाता दोनों लेन में करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता अशोक मंडल ने आरोप लगाया कि विधायक अरूप चटर्जी की कथित कमीशनखोरी और उद्योगों में अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण एमपीएल में पिछले तीन दिनों से कामकाज प्रभावित है.!

उन्होंने कहा कि एमपीएल में बड़ी संख्या में हाईवा, छोटी-बड़ी मालवाहक गाड़ियां पिछले कई दिनों से धनबाद से निरसा तक विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई हैं. वाहनों के चालकों और खलासियों को भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है.

अधिकारी एवं कर्मचारी प्लांट के अंदर फंसे हुए हैं. उन्हें भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. सांसद के आश्वासन के बाद भाजपा नेता अशोक मंडल ने एक दिन का मांगा समय इसके बाद रोड जाम को हटाया गय!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *