• Wed. Oct 7th, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधायक के PA एवं जे एम एम पार्टी के केंद्रीय सदस्य कबलू महतो पर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्यकर्ताओं में नाराजगी, जुगिलोंग में तीन युवकों की मौत के बाद एंबुलेंस विवाद,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 7, 2026
crescent ad
सरायकेला : नीमडीह प्रखंड के जुगिलोंग गांव में तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत के बाद एंबुलेंस को लेकर विवाद में ईचागढ़ विधायक सविता महतो के निजी सहायक कबलू महतो उर्फ राजीव महतो केंद्रीय सदस्य पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। घटना से झामुमो कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
ग्राम प्रधान मधुसूदन गोप ने बताया कि सोमवार रात हादसे में उनके तीन भतीजे स्वपन गोप, शिवराम गोप और लुकेश गोप की मौत हो गई। मंगलवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर से पुरुलिया सदर अस्पताल ले जाना था।
ग्राम प्रधान के अनुसार गांव के मनोरंजन सिंह ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप के माध्यम से एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। रास्ते में बलरामपुर पुलिस ने कागजात और गाड़ी नंबर मांगा। इस पर मधुसूदन गोप ने पहले सचिन गोप को फोन किया, जवाब नहीं मिलने पर विधायक के PA कबलू महतो को फोन कर नंबर मांगा।
आरोप है कि कबलू महतो ने नंबर देने से इनकार करते हुए कहा- अपनी गाड़ी भाड़े पर कर ले जाइए, यह गाड़ी पोस्टमार्टम के लिए नहीं है,
दुख जताते हुए मधुसूदन गोप ने कहा, “हमने निर्मल महतो के समय से पार्टी को खून-पसीने से सींचा है, सुधीर महतो की गाड़ी भी चलाई है। आज कबलू महतो ने जैसा व्यवहार किया, वैसा किसी कार्यकर्ता के साथ नहीं होना चाहिए।”
ग्रामीणों का कहना है कि समाजसेवी   की एंबुलेंस पूरे ईचागढ़ में दौड़ती है, लेकिन कार्यकर्ताओं को जरूरत पड़ने पर इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विधायक से मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed