
हुसैनाबाद, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद, पलामू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान में काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में आयोजित निःशुल्क आरोग्य शिविर के सातवें दिन भी रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही कर्पूरी मैदान में मरीजों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। झारखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद लेकर शिविर में पहुंचे।

पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह एवं युवा नेता सूर्या सिंह के सौजन्य से आयोजित इस आरोग्य शिविर में लगातार सात दिनों से लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। शिविर के साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

कल होगा आरोग्य शिविर का समापन
काली कंबल वाले बाबा का यह निःशुल्क आरोग्य शिविर 8 अक्टूबर को अंतिम दिन रहेगा। सातवें दिन भी बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने को देखते हुए आयोजन स्थल पर लगातार सेवा और व्यवस्था का कार्य चलता रहा।
पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि अंतिम दिन भी जो मरीज स्वास्थ्य लाभ के लिए आ रहे हैं, वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।
कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि काली मां के आशीर्वाद से काली कंबल वाले बाबा के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, यह उनके लिए संतोष और प्रसन्नता की बात है।
उन्होंने कहा, “बाबा काली मां के पुजारी हैं। मां के आशीर्वाद में भी जिन्हें पाखंड दिखाई देता है, उनके लिए मैं मां काली से सद्बुद्धि की कामना करता हूं। जनसेवा के काम में कौन क्या कहता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।”
सात दिनों से बना हुआ है सेवा और आस्था का माहौल
कर्पूरी मैदान में पिछले सात दिनों से आरोग्य शिविर और श्रीराम कथा के कारण सेवा, आस्था और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। दिन में स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले मरीजों की भीड़ और शाम को श्रीराम कथा में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं से पूरा परिसर लगातार गुलजार रहा।
कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका संकल्प है और हुसैनाबाद की जनता के सुख-दुख में खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आयोजन में सहयोग कर रहे सभी कार्यकर्ताओं, चिकित्सकीय टीम और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
