• Wed. Oct 7th, 2026

सरायकेला : HLM ट्रॉफी सीजन-5 का खिताब मानभूम FC चोगा के नाम, जय तारा उपविजेता, फाइनल का फैसला टॉस से ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 7, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – विजेता को 3 लाख, उपविजेता को 2 लाख का इनाम, दीपक बेसरा मैन ऑफ द सीरीज, खेल के साथ रक्तदान से सेवा का संदेश

 

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के धातकीडीह-भादूडीह में आयोजित चर्चित फुटबॉल टूर्नामेंट HLM ट्रॉफी सीजन-5 का खिताब मानभूम एफसी चोगा ईचागढ़ ने जीत लिया। उपविजेता जय तारा की टीम रही। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और फाइनल का निर्णय टॉस के जरिए हुआ।

 

विजेता मानभूम एफसी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता जय तारा को 2 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। सेमीफाइनल तक पहुंची एसी ब्लैक टेल्को और बम बम भोले की टीम को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

 

*दीपक बेसरा मैन ऑफ द सीरीज, अमृत गोप बेस्ट गोलकीपर -*

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मानभूम एफसी के दीपक बेसरा*को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, वहीं जय तारा के अमृत गोप को बेस्ट गोलकीपर का खिताब मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि 106 रैफ के कमांडेंट राजीव कुमार ने विजेता, उपविजेता टीमों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

 

हर साल सजता है फुटबॉल का बड़ा मंच –

समाजसेवी हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर हर साल जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से दो दिवसीय HLM ट्रॉफी का आयोजन होता है। बड़ी संख्या में टीमों और हजारों दर्शकों की भागीदारी से यह टूर्नामेंट क्षेत्र का चर्चित फुटबॉल उत्सव बन गया है।

 

संरक्षक हरेलाल महतो ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में प्रतियोगिता को और बड़ा स्वरूप दिया जाएगा ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सके।

 

*खेल के साथ सेवा का संदेश -*

टूर्नामेंट के दौरान ब्रह्मानंद नारायणा हृदयालय ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। समापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक नितीश कच्छप ने अपनी प्रस्तुति से देर रात तक दर्शकों को झुमाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *