
SIR केंद्र और तिरुलडीह उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, दिव्यांग मतदाताओं से की मुलाकात।
सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त ने बुधवार को कुकड़ू प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुकड़ू प्रखंड कार्यालय, जेबीएवी कुकड़ू, SIR केंद्र सिरुम और तिरुलडीह उपस्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यालयीय कार्यों और आम लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद उपायुक्त ने हाई स्कूल तिरुलडीह का निरीक्षण किया। वहां शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही चल रहे SIR (Systematic Voters’ Education) को लेकर विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उपायुक्त ने क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं से भी मुलाकात कर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांग और जरूरतमंद मतदाताओं को कोई परेशानी न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
