• Tue. Oct 6th, 2026

सरायकेला थाना परिसर में दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,* * *कानून व्यवस्था बनाए रखने पर बनी सहमति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 6, 2026
crescent ad
सरायकेला : आगामी दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सरायकेला, सीनी, दुगनी, कोलाबीरा, क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी ने सभी पूजा समितियों को सख्त निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में कम से कम 20 स्वयंसेवक (वालंटियर) तैनात रखें। इससे न केवल भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना भी संभव होगा।
उन्होंने सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन यंत्र की उचित व्यवस्था रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने तथा बिजली के लिए बिजली विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य कहा गया। विशेष रूप से रावण दहन कार्यक्रम के दौरान अधिक सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने का निर्देश दिया गया, क्योंकि ऐसे आयोजनों में भीड़ अधिक होती है।
बैठक में स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। पूजा समितियों से अपील की गई कि वे पंडाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और पर्यावरण भी स्वच्छ रहे।
इस अवसर पर पद्मश्री छुटनी महतो , डॉक्टर चंदन कुमार, अंचल निरीक्षक सरायकेला, अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने पुलिस के निर्देशों का पालन करने और मिलजुल कर शांतिपूर्ण पूजा आयोजित करने का आश्वासन दिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *