
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :आज निरसा गोपालगंज स्थित शहीद सुशांतो सेनगुप्ता, डीडी पाल और संजय सेनगुप्ता का 25/शहीद दिवस मनाया गया!इस शहीद दिवस में श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता और उसके पुत्र आकाश सेनगुप्ता सहित उनके पुरे परिवार समेत शहीद सुशांतो सेनगुप्ता डीडी पाल और संजय सेनगुप्ता के तस्वीर के ऊपर फूल देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया!इस मौक़े पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधांसु शेखर झा और सिंदरी विधान सभा के भाजपा के पूर्व विधायक फूलचंद मण्डल के पुत्र धरनी धर मण्डल और भाजपा के सभी कार्यकर्त्ताओं ने भी शहीद सुशांतो सेनगुप्ता को फूल देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया!इस मौक़े पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधांसुशेखर झा ने मिडिया को बताया की सुशांतो के साथ हमारा एक गहरा रिस्ता था और वह एक लड़ाकू नेता था!इस प्रकार से उनकी जो हत्या किया और हत्या करवाया यह घोरनिंदा के बात है!इस तरह से कोई लोग आगे बढ़ता है और उसे हत्या करने का काम करेंगे यह अच्छी बात नहीं है!उसके धर्मपत्नी श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता ने मिडिया को बताया की सुशांतो सेनगुप्ता निरसा के जनता के लिये एक परिवार था!वह कोई एमपी और एमेले नहीं था!फ़िरभी एमपी एमेले से ज्यादा काम निरसा के जनता के लिये करते थे!सुशांतो सेनगुप्ता के लोकप्रियता को देखकर आज के दिन पांच अक्टूबर को इसका एके सैतालिश से हत्या करवा दिया!उन्होंने यह भी कहा यह निरसा के लोग जानते है कि हत्या किसने किया और कौन करवाया और कौन कौन था!यह सी बी आई के माध्यम से पता चला और अभी सी बी आई का जाँच चल रहा है!बहुत जल्द इसका फैसला आने वाला है!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
