
आदित्यपुर । अपराध और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर पुलिस ने सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे मुस्लिम बस्ती क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस टीम ने ड्रग्स तस्करी के मामलों में चर्चित रही डोली परवीन के पुराने आवास पर भी छापेमारी कर सघन तलाशी ली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मकान में अवैध नशीले पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं तथा कुछ संदिग्ध लोगों का आना-जाना होता है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घर के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच की। हालांकि तलाशी के दौरान किसी प्रकार का नशीला पदार्थ या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
जांच में यह भी पता चला कि पूर्व में वहां रहने वाले किरायेदार मकान खाली कर चुके हैं। स्थानीय स्तर पर यह सूचना भी मिली थी कि रात के समय कुछ असामाजिक तत्व उक्त परिसर में जुटते हैं और शराब आदि का सेवन करते हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जेल से छूटे अपराधियों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए आगे भी सघन छापेमारी एवं जांच अभियान जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
