
सरायकेला – 12 अक्टूबर को जमशेदपुर में केंद्रीय RTI दिवस कार्यक्रम, नीमडीह कमेटी की सक्रिय भागीदारी पर बनी रणनीति
नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला पंचायत भवन परिसर में रविवार को RTI कार्यकर्ता संघ, नीमडीह प्रखंड कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को जमशेदपुर में केंद्रीय कमेटी द्वारा आयोजित RTI दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 12 अक्टूबर 2005 को सूचना का अधिकार अधिनियम लागू हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हर वर्ष 12 अक्टूबर को RTI दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को सूचना के अधिकार के प्रति जागरूक करने तथा पंचायत स्तर पर RTI के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने पर विचार-विमर्श किया गया।

सदस्यों ने केंद्रीय कार्यक्रम में नीमडीह प्रखंड कमेटी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, तैयारियों और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर भी चर्चा की। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और आम लोगों को उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए RTI के उपयोग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता सुसेन गोप ने की। मौके पर तिल्ला पंचायत के मुखिया पति सुरेश मांझी मौजूद रहे। वहीं प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम कर्मकार, उपाध्यक्ष नीलकमल गोप, पवित्र महतो, दीनबंधु गोप, देवाशीष प्रमाणिक, अभिराम महतो, समीर महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
